प्रदेश स्तरीय पहाड़ी कोरवा समाज बैठक पकरीटोली (सरधापाठ) दिनांक 27/04/2025 दिन रविवार


दिनांक 27/04/2025 दिन रविवार को ग्राम पकरीटोली सरधापाठ में प्रदेश स्तरीय पहाड़ी कोरवा समाज बैठक रखा गया । जिसमें जिला सरगुजा , बलरामपुर , जशपुर और अन्य जिलों से हमारे समाज के भाई-बंधु , बहने , माताएं ,सियान सज्जन आए ।
          पहाड़ी कोरवा समाज के प्रदेश स्तर के अध्यक्ष 
जोगी राम, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बंधनु राम ,
अन्य जिलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण व सदस्य भी शामिल हुए।समाज बैठक के पूर्व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का पूजन किया गया। उसके पश्चात बैठक आरम्भ किया गया।
पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

जिसमें समाजिक रीति रिवाज, अपनी मूल भाषा संस्कृतिक धरोहर को बचाएं रखने पर जोर दिया गया। साथ ही निम्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। जैसे:- 

1. सभी ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला में समाजिक संगठन बनाएं रखना एवं समाज हित के लिए कार्य करना।
2. राज्य स्तर संगठन का नवीनीकरण पंजीयन कराना। एवं सामूहिक खाता खोलना। 
3. नशा पान के बारे लोगों को समझाईस दिया गया, शराब का सेवन ना करें और अपने कर्तव्य पर ध्यान दें। खेती बाड़ी नौकरी पेशा या बिजनेस पर ध्यान केंद्रित किया गया।
4. शिक्षा पर जोर देना, अपने बाल बच्चे को स्कूल भेजना और ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देना।
5. समाजिक विकास हेतु मूल भूत सुविधाओं को हर गांव मोहल्ले तक पहुंचना। PM जन-मन योजना के तहत् चल रही योजनाओं का संगठन के माध्यम लाभ दिलाना।
6. राष्ट्रीय महासभा बैठक आयोजन हेतु विशेष जोर दिया गया, जिसमें नि:शुल्क शादी विवाह करवाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए हमारे समाज के शासकीय कर्मचारी गणों से विशेष अपील किया गया कि वे समाज हित के लिए अधिक से अधिक सहयोग राशि जमा कर इस विवाह कार्यक्रम एवं महासभा बैठक का सफ़ल बनायें।
7. इस तरह का समाजिक बैठक हर जगह गांव मोल्ला, पंचायत, ब्लॉक और जिला में आयोजित कर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। open the pdf

Comments

Popular posts from this blog

बैगलेस डे शनिवार : - एक छोटा सा प्रयास बच्चों के साथ (बागवानी सीखना )

एक पेड़ की माँ का नाम